हाथरस: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना में एक महिला कल्पना पत्नी पुष्पेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके के पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।