चांदपुर: गांव हैजरपुर में मारपीट कर युवक की उपचार के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो कातिलों को किया गिरफ्तार
बिजनौर में 23 मार्च को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हैजरपुर में प्रशांत नामक युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। जिसमें प्रशांत की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आज चांदपुर पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 बजे दोनों हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त दो बांस के मजबूत डंडे भी बरामद किए गए हैं। और दोनों का चालान कर दिया है