ग्वालियर गिर्द: खनिज माफियाओं पर शिकंजा, अवैध रेत-गिट्टी ले जा रहे 4 वाहन जब्त
ग्वालियर में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में लगे चार वाहनों को जब्त किया है। शुक्रवार शाम 6 बजे दी गई जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जिले के विभिन्न जांच नाकों पर देर रात छापेमार कार्रवाई कर गिट्टी और रेत का अवैध परिवहन पकड़ते हुए एक ट्रॉला, एक डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।