कटरा: धनौर पंचायत में लगाए गए सहयोग शिविर में पाई गई भारी गड़बड़ी, सहयोग शिविर का व्यापक रूप से नहीं किया गया प्रचार प्रसार
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के धनौर पंचायत में लगाए गए सहयोग शिविर में मंगलवार दोपहर एक बजे में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि सहयोग शिविर के बारे में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार नहीं किया गया। जिस वजह से सहयोग शिविर में इक्का दुक्का लोग ही आए।