जोगिंदर नगर: जोगिन्दरनगर में भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने कहा- सुक्खू सरकार निकम्मी, केंद्र का पैसा खर्च करने में नाकाम
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने बुधवार को जोगिन्दरनगर में शाम 6 बजे कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को पूरी तरह निकम्मी बताया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास करने के बजाय केवल केंद्र पर आरोप लगाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा दी गई करोड़ों की धनराशि खर्च न कर पाना सरकार की अयोग्यता का प्रमाण है।