थावे: थावे प्रखंड में आशा व जीविका दीदियों को सीपीआर का प्रशिक्षण, हार्ट अटैक से बचाव में मिलेगी मदद
थावे प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थावे प्रखंड में ‘संजीवनी मिशन’ के तहत एक दिवसीय “वर्कशॉप एंड डिमॉन्स्ट्रेशन : ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (TOT)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में विभिन्न पालियों में 500 से अधिक आशा दीदियों ने भाग लिया।