मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा, एक किलो से ज्यादा गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। न्याजुपुरा-चरथावल रोड स्थित काली नदी पुल के पास से पकड़े गए आरोपी मोहसिन के कब्जे से 1 किलो 276 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी