छपरा: शहर का ऐतिहासिक राजेन्द्र सरोवर बदहाल, लोगों ने सुधार की मांग की
Chapra, Saran | May 31, 2026 छपरा शहर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाला राजेंद्र सरोवर इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है। कभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की आस्था का केंद्र रहा यह सरोवर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।स्थानीय लोगों ने रविवार की दोपहर 2 बजें के लगभग आरोप लगाया कि नगर प्रशासन और पुलिस की ओर से इस समस्या पर अपेक्षित ध्यान नह