बख्शी का तालाब: बीकेटी में बेलगाम मिट्टी डंपर बन रहे हैं खतरा, नियमों की खुलेआम उड़ रही हैं धज्जियां
बख्शी का तालाब क्षेत्र में चंद्रिका देवी रोड पर मिट्टी से भरे डंपर खनन नियमों की अनदेखी करते हुए दौड़ रहे हैं। दिनदहाड़े बिना तिरपाल ढके मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है, जिससे सड़क पर धूल का गुबार उड़ रहा है। माल क्षेत्र से लेकर बीकेटी तक भारी ट्रैफिक के बीच इन डंपरों से बाइक चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।