धनौरा: गजरौला में खेत की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, घटना का लाइव वीडियो वायरल
गजरौला क्षेत्र में खेत की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, देखते ही देखते दोनों पक्षों के पक्षियों के बीच लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। मारपीट की घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। थाना क्षेत्र की गांव मोहम्मदाबाद मैं रतन सिंह का परिवार रहता है।