मुंबई के वडाला स्थित बीएसटी चाल इलाके में चाकू के दम पर लूटपाट का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रविवार रात कथित तौर पर तीन दुकानों में घुसकर दुकानदारों को धमकाया और मोबाइल फोन समेत करीब ₹22 हजार की संपत्ति लूट ली। आरोप है कि उसने रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों को भी चाकू दिखाकर डराया और लूटने की कोशिश की।
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।
#MumbaiCrime #Wadala #CrimeNews #MumbaiNews #MetroCitySamachar
Vasai, Palghar | Jul 28, 2026