कानपुर: घंटाघर पर डीसीपी यातायात ने खींची 50 मीटर की 'लक्ष्मण रेखा', उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को 2.30 बजे घंटाघर चौराहे का निरीक्षण कर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे के चारों ओर 50 मीटर की सीमा तय करते हुए फुटपाथ पर रस्सी बांधकर ‘लक्ष्मण रेखा’ खींच दी गई।