फरार आरोपी के घर अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती
सिकटी थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अररिया पुलिस के अनुसार, सिकटी थाना कांड संख्या 197/25 में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त के घर पर माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत घर में मौजूद सामान एवं अन्य संपत्तियों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई।
अररिया पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
पुलिस का संदेश: फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
#ArariaNews #ArariaPolice #SiktiPolice #Sikti #Araria #BiharNews #BiharPolice #PoliceAction #Kurkijapti #FaraarAaropi #CrimeNews #BreakingNews #SiktiNews #CrimeUpdate #PoliceRaid #PiExpressNews #HindiNews #लेटेस्टन्यूज़
Araria, Araria | Sep 7, 2026