#Aligarh । #Aligarhpolice
#SSP_Aligarh द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की गई अपराध गोष्ठी~
"हत्या, लूट, डकैती, छिनैती, नकबजनी, पशु चोरी, गौकशी एवं शस्त्र फायरिंग जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित लंबित अभियोगों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिये निर्देश.."
ई-साक्ष्य एप के प्रभावी उपयोग, डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन एवं न्यायालय में उनकी उपयोगिता के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।
आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने, प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने, शांति समिति के साथ समन्वय बनाए रखने तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को और अधिक सुदृढ़ करने के दिये निर्देश ।