Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

मुर्रा को मॉडल विलेज बनाने की तैयारी, सीडीओ ने योजनाओं के क्रियान्वयन, रोजगार कार्यों और स्वच्छता व्यवस्थाओं का लिया जायजा , डेरापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत मुर्रा गुरुवार को एक बजे विकास और स्वच्छता गतिविधियों का केंद्र बनी रही। मुख्य विकास अधिकारी ने यहां पहुंचकर 'विकसित भारत जी राम जी अधिनियम-2025' का शुभारंभ किया, ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया तथा आरआरसी सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है और जनसहभागिता से ही आत्मनिर्भर एवं समृद्ध गांवों का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत जी राम जी अधिनियम-2025' के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुर्रा को एक मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा, जो भविष्य में पूरे जनपद के लिए मिसाल बनेगा। इस दौरान ग्रामीणों एवं अधिकारियों को अधिनियम के उद्देश्यों और विभिन्न प्रावधानों की जानकारी भी दी गई तथा ग्राम स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत संचालित नाली खुदाई एवं सफाई कार्य का निरीक्षण किया। खड़ंजा बम्बा से रामबाबू के खेत तक प्रस्तावित 1.40 किलोमीटर लंबी नाली निर्माण परियोजना की अनुमानित लागत 1.84 लाख रुपये है। निरीक्षण के दौरान जनरेट मास्टर रोल में दर्ज 17 श्रमिकों के सापेक्ष मौके पर 13 श्रमिक कार्य करते हुए मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिकों एवं रोजगार सेवक से मजदूरी भुगतान और कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मजदूरी का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर श्रमिकों के बैंक खातों में भेजा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनरेट मास्टर रोल के सापेक्ष श्रमिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा बढ़ी हुई नई दैनिक मजदूरी दर के अनुसार समयबद्ध भुगतान किया जाए। दौरे के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मुर्रा में स्थापित आरआरसी सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, कूड़ा संग्रहण और निस्तारण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि गांवों से आने वाले सूखे और गीले कचरे को पूरी तरह अलग किया जाए तथा प्लास्टिक और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गीले कचरे से तैयार की जाने वाली जैविक खाद की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए तथा उसकी ब्रांडिंग कर स्थानीय नर्सरियों और किसानों को उपलब्ध कराया जाए, जिससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने आरआरसी सेंटर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से नियमित कचरा संग्रहण और स्वच्छता शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम एवं निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोहित दुबे, उपायुक्त मनरेगा अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी संजू सिंह, पंचायत सचिव धर्मेन्द्र, तकनीकी सहायक राजीव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

MORE NEWS

धर्मपुर गौशाला में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार शाम 4 बजे विकास खंड संदलपुर के धर्मपुर स्थित गौशाला परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत स्वयं पौधा रोपकर जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राज्य मंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यदि हर व्यक्ति पौधारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझे तो प्रदेश को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, तहसीलदार राकेश चंद्रा, थाना प्रभारी महेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी, वन विभाग से रविशंकर, साधना एवं शबनम, एनजीओ संचालक संतोष गुप्ता, गौशाला प्रबंधक विंकल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आकांक्षा त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, डॉ. अजय द्विवेदी, नीरज यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

धर्मपुर गौशाला में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.. पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार शाम 4 बजे विकास खंड संदलपुर के धर्मपुर स्थित गौशाला परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत स्वयं पौधा रोपकर जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्य मंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यदि हर व्यक्ति पौधारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझे तो प्रदेश को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, तहसीलदार राकेश चंद्रा, थाना प्रभारी महेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी, वन विभाग से रविशंकर, साधना एवं शबनम, एनजीओ संचालक संतोष गुप्ता, गौशाला प्रबंधक विंकल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आकांक्षा त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, डॉ. अजय द्विवेदी, नीरज यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 12, 2026

"रेलवे ने घूस का नाम किराया रख दिया?" इस बयान पर छिड़ी बहस! | Viral Statement

"रेलवे ने घूस का नाम किराया रख दिया?" इस बयान पर छिड़ी बहस! | Viral Statement

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 12, 2026

#*जनपदीय पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह के 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट।*

#*जनपदीय पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह के 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट।*

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 11, 2026