महाराजगंज: विनायकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक किशोरी ने लगाई फांसी, मचा कोहराम
26 जून शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने घर के अंदर कमरे में लगे पंखे के सहारे, साड़ी का फंदे में किशोरी लटकी हुई पाई गई। घर के अंदर जब किशोरी की मां पहुंची तो चीख पुकार करने लगी आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।