चायल: समाधान दिवस में चायल तहसील फिसड्डी, 18 में से केवल 1 शिकायत का हुआ निस्तारण
कौशाम्बी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डॉ. अमित पाल व सत्य नारायण प्रजापत ने मंझनपुर तहसील में जनशिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।मंझनपुर में 41 में 3, सिराथू में 38 में 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि चायल तहसील का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, जहां 18 में सिर्फ 1 शिकायत का ही निस्तारण हो सका।