मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरा अर्जुनपुर गांव में नीम के पेड़ पर 30 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला
मृतक की पहचान देवरा अर्जुनपुर निवासी भुट्टन के पुत्र मस्तराम के रूप में हुई है। मस्तराम कथित तौर पर नशे का आदी था परिवार में अक्सर विवाद करता था। शनिवार देर रात मस्तराम नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी निशा से विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ सोने चली गई। रात में मस्तराम घर से निकलकर नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल कर। जान दे दी।