फिरोज़ाबाद: थाना नगला खंगर के गांव खेड़ा खुर्द इलाके में कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची
फ़िरोज़ाबाद के गांव खेड़ा खुर्द इलाके में उस बक्त सनसनी फेल गयी। जब कूड़े के देर में एक प्लास्टिक की थैली में रोती बिलकती हाल ही जन्मी एक बच्ची पड़ी मिली। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। ग्रामीणों की मदत से बच्ची को फ़िरोज़ाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बच्ची किसकी है कौन इस हालत में छोड़ गया यह पता नहीं चल सका है। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।