शहपुरा: चरगांव शिक्षण संस्थान में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, आम आदमी पार्टी ने जताई आपत्ति
शहपुरा विकासखंड के चरगांव के संदीपनी विद्यालय शिक्षण संस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने शुक्रवार शाम 7:30 बजे मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए बताया किसकी अनुमति से शैक्षणिक संस्थान में प्रशिक्षण महाभियान आयोजित किया गया ।