धनौरा: गजरौला में भाजपा सभासद के घर पहुंचकर महिला ने की गाली-गलौज, पीड़िता सभासद थाने पहुंची
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर में विनीता अग्रवाल भाजपा की वार्ड सभासद है। मंगलवार को अपने घर पर थी। इस दौरान मोहल्ले की एक महिला उनके घर पर पहुंची और उसने वार्ड सभासद विनीता अग्रवाल के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी, वार्ड सभासद विनीत अग्रवाल ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी महिला ने जान से मारने की धमकी दी।