धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत
गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर मुरादाबाद के युवक की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भिजवा दिया है। मुरादाबाद मझौला थाना क्षेत्र के लाइन पर निवासी महेश का पुत्र चंचल ट्रेन में सवार होकर कहीं जा रहा था। बुधवार को लगभग दो बजे के आसपास में ट्रेन भानपुर रेलवे फाटक के पास पहुंची तो चंचल गिर गया।