सुसनेर: ढाबला रोड पर किसानों के खेतों में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल ने पाया काबू
आज रविवार की दोपहर में 3 बजे के लगभग ढाबला रोड़ पर आधा दर्जन किसानों के सूखे खेत पर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते एक किसान के खेत मे लगी आग कुछ ही देर में अन्य किसानों के खेतों तक भी पहुँच गई। जानकारी मिलने पर तत्काल टीआई अक्षय सिंह बेस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही दमकल वाहन व अन्य संसाधनों के जरिये आग को बुझाने का प्रयास किया गया।