कुशलगढ़: औचक निरीक्षण में खुलीं मूलभूत सुविधाओं की खामियां, सफाई और समाधान को लेकर प्रशासन सख्त
आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनने और नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी श्रद्धा सिंह ने जलाराम कॉलोनी, नई बोहरा वाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर, स्थानीय नागरिकों से संवाद