मंडला: सेमरखापा बाईपास में सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराया ट्राला, चालक को मामूली चोट, सड़क जाम
Mandla, Mandla | Apr 5, 2026 जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की खबरें प्रतिदिन सामने आ रही हैं। वहीं जिले के सेमरखापा बाईपास में रविवार को दोपहर 3:00 बजे सड़क हादसा हो गया जिसमें खड़े डंपर में जबलपुर की ओर से रायपुर की तरफ जा रहा ट्राला पीछे से डंपर में भीड़ गया इस हादसे में ट्राला चालक को मामूली चोट आई है। इस दौरान ट्रेल का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया है।