👉#सपा जिलाध्यक्ष ने एमएलसी बनाने के वादे की चर्चा को बताया अफवाह
शाहजहांपुर। सपा जिलाध्यक्ष को सरकार बनने पर एमएलसी बनाए जाने का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा वादा किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा को जिलाध्यक्ष ने अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से कोई मुलाकात नहीं हुई है। कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं।सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर अभी पार्टी की ओर से कोई सूची जारी नहीं हुई है। जब सूची जारी होगी तो सबके सामने आ जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाह फैलाने की कोशिश न करें और इस तरह की बातों से पार्टी का माहौल खराब न करें।उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर कोई भी फैसला होगा तो उसकी जानकारी सभी को आधिकारिक रूप से मिल जाएगी। सूची जारी होने के बाद जिस किसी को प्रत्याशी बनाया जाएगा, पार्टी पूरी ईमानदारी के साथ उसके पक्ष में चुनाव लड़ाएगी।
Tanveer Khan Samajwadi Party
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 27, 2026