बरेली: जिले में स्वास्थ्य माफिया बेलगाम, अवैध अस्पताल, फर्जी अल्ट्रासाउंड और नोटिसबाजी से जनता की जान खतरे में
बरेली में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदहाल है। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, बिना रजिस्ट्रेशन व फायर एनओसी के चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस दिए जा रहे हैं। गलत इलाज से मौत के मामले सामने आने के बावजूद जांच ठंडे बस्ते में है। आयुष्मान योजना में भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।