बेरीनाग: बेरीनाग के होम्योपैथिक अस्पताल में इलाज ठप, मरीजों को भारी परेशानी
बेरीनाग के होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर सेवानिवृत्त और फार्मासिस्ट अनुपस्थित होने से एक सप्ताह से इलाज बंद है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज बिना इलाज वापस लौट रहे हैं। प्रशासन ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।