माधौगढ़: राठौरनपुरा गांव की निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, कहा- दबंग रूपए नहीं दे रहा
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के राठौरनपुरा गांव निवासी महिला ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया,वहीं आज दिन शुक्रवार समय 4 बजे बुजुर्ग महिला ने बताया कि तीन साल पहले मेरे द्वारा प्लाट खेत में बेचे गए थे,जिसमे दो लोगों ने मेरे रुपए नहीं दिए है,मागने जाते है तो वह गाली गलौज मारपीट करते है।जिसको लेकर बुजुर्ग महिला ने शिकायती पत्र दिया है।महिला परेशान है।