जबलपुर: CM के बयान पर कांग्रेस का विरोध, गांधी भवन में चौपाल लगाकर जताया विरोध!
जबलपुर के टाउन हॉल (गांधी भवन) में आज मंगलवार शाम लगभग 4 बजे शहर कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के कथित अपशब्दों के खिलाफ चौपाल लगाकर गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। "मामला मुख्यमंत्री के उस बयान का है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया था। इसी अपमान के विरोध में आज कांग्रेस सड़कों पर उतरी।"