जहानाबाद, में नीट (यूजी) परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की।