सदर: भगवान जगन्नाथ को औषधीय काढ़े का भोग लग रहा है, 15 दिन तक रहते हैं ‘बीमार’
Sadar, Varanasi | Jun 30, 2026 वाराणसी। धर्मनगरी काशी के अस्सी स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर में इन दिनों अनोखी परंपरा निभाई जा रही है। स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा 15 दिनों तक विश्राम करते हैं, क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान उन्हें ज्वर हो जाता है।