मंगलवार को करीब 11 बजे कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन के हितग्राहियो के साथ इंडियन काफी हाउस नर्मदापुरम में संवाद किया गया। इस दौरान कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा बच्चों से उनके अध्ययन के बारे में जानकारी ली गई साथ ही बेहतर भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग की समझाइश दी गई। संवाद के उपरांत सभी बच्चों द्वारा अधिकारियों के साथ लंच किया गया।