चकिया: गोविंदीपुर रजवाहा निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, किसान विकास मंच ने उठाए सवाल
गोविंदीपुर रजवाहा में चल रहे मरम्मत कार्य में किसान विकास मंच ने मंगलवार दोपहर 03 बजे घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि पुराने कुलावों को हटाने के बजाय रद्दी पाइप लगाए जा रहे हैं और निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। मंच ने सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और संबंधित जेई पर कार्यवाही की मांग की है।