टांडा: आजाद समाज पार्टी ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा
Tanda, Rampur | Apr 10, 2026 चंद्रशेखर आजाद 'रावण' की आजाद समाज पार्टी ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा महंगी फीस और जबरन कोर्स थोपने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। शुक्रवार को शाम पांच बजे आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी जुल्फिकार अली तुर्क के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग की है।