इंदौर: लसूड़िया थाने पर आयोजित हुआ कन्या भोज, पुलिसकर्मियों ने किया कन्या पूजन
Indore, Indore | Oct 10, 2024 इंदौर में कन्या पूजन और भोज कार्यक्रम का आयोजन लसुड़िया थाने पर किया गया। यहां थाना क्षेत्र की कन्याओं को भोज करवाया गया, जिसमे शासकीय और निजी स्कूल के अलावा क्षेत्र में रहने वाली कन्याए भी शामिल है। इसके तहत बच्चियों को पुलिस से सहजता के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस करेगी।