बहराइच: पिपरिया इलाके में घर में हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया इलाके में घर में हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।