बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले में ऑनलाइन दवाओं के खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल, सभी मेडिकल स्टोर रहे बंद
बांसवाड़ा जनस्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा को लेकर आज बुधवार 20 मई को देशभर के केमिस्ट्स हड़ताल पर हैं। अखिल भारतीय रसायनज्ञ एवं औषधि विक्रेता संगठन के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री और फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के खिलाफ यह देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। बांसवाड़ा के मेडिकल व्यापारियों ने भी बुधवार को इस बंद का पूर्ण समर्थन करते हुए जिलेभर में दुकानें बंद।