नरसिंहपुर: पंच ज अभियान की शुरुआत न्यायालय परिसर में, प्रधान न्यायाधीश ने पक्षियों के लिए रखवाए पानी और अनाज
ग्रीष्म मौसम की शुरुआत होते ही रिकॉर्ड उच्च तापमान दर्ज किये जाने की वजह से जारी भीषण गर्मी के मद्देनजर नरसिंहपुर न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता के तहत पक्षियों एवं छोटे जानवरों के लिए पर्याप्त पानी और अनाज की व्यवस्था की गई है। जिसको लेकर सकोरे लगाए गए जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश शुक्ला ने आज बुधवार 11 बजे पंच ज अभियान की श