गिरिडीह: अवैध महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला, पचंबा थाना घेरकर बड़े आंदोलन की चेतावनी
अवैध महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोला और सोमवार रात 11 बजे तक पचंबा थाना घेरकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। असल में गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र स्थित कल्याणडीह गांव में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा।