मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू आयुक्त कुमुद सहाय ने वात्सल्य धाम का किया औचक निरीक्षण, बच्चों की देखभाल पर दिए निर्देश
पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने रविवार को वात्सल्य धाम का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनकी दिनचर्या, आवश्यकताओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने यहां रह रहे विशेष बच्चों संग कुछ पल बिताये, उनसे बातचीत की,खुशियां बांटी।