सुगौली: सुगौली के श्रीपुर चौक पर अनियंत्रित डंपर दुकान से टकराकर पलटी, चालक की हुई मौत, पहुंचे परिजन और पुलिस
सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मोतिहारी-बेतिया राष्ट्रीय उच्च पथ में सोमवार की अहले सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। एक डंपर सड़क किनारे दुकान से टकरा कर पलट गई। जिसमें डंपर चालक की मौके पर हीं मौत हो गई। सूचना पर पहुंच कर पुलिस कार्रवाई में जुटी। वही पहुंचे मृतक के परिजनों का रुओ- रोकर बुरा हाल है।