नवाबगंज: बाराबंकी में सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का बूथ कैंप, सैकड़ों लोगों ने सोलर योजना की जानकारी ली, मौके पर हुआ रजिस्ट्रेशन
बाराबंकी के छाया चौराहा पर वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय सूर्य उदय बूथ कैंप का आयोजन किया गया। यूपीनेडा के निर्देश पर लगा यह कैंप शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला।यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई।