बैरसिया: सीहोर के देलावाड़ी में चौहान ट्रैवल्स की बस से भोपाल के ठेकेदार की मौत
Berasia, Bhopal | Apr 13, 2026 सीहोर के देलावाड़ी में चौहान ट्रैवल्स की बस की चपेट में आने से भोपाल के ठेकेदार की मौत हो गई। उनका एक साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई । रविवार को देलावाड़ी घाट के पास चौहान बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।