घाघरा: ग़महरिया गांव में एक महिला ने घाघरा थाना में आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों द्वारा तंबू तोड़ने का लगाया आरोप,
Ghaghra, Gumla | Jun 19, 2026 अबुआ आवास योजना के तहत पक्का घर बनने की उम्मीद में पुराने आशियाने को तोड़ना एक गरीब परिवार के लिए भारी पड़ गया।नया घर बनने से पहले ही परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।मामला घाघरा थाना क्षेत्र की गम्हरिया पंचायत के टंगरा कोना मोहल्ला का है,जहां एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर तंबू तोड़ने,सामाजिक बहिष्कार करने का आरोप लगाया है