पन्ना: ग्राम रामनई में दैत्याकर मशीनों से झरने को नष्ट करने पर तुले रेत माफिया,ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी।
Panna, Panna | Jun 25, 2024 पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम रामनई में रेत माफियाओं के द्वारा हजारों वर्ष प्राचीन अद्भुत और अनोखे झरने को नष्ट किया जा रहा है। झरने के दूसरी तरफ निजी भूमि और शासकीय भूमि में आधा दर्जन दैत्याकार प्रतिबंधित एलएनटी व पोकलेन से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जिससे झरना तेजी से नष्ट हो रहा है।