महागामा: महुआरा वार्ड नंबर 1 में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
नगर पंचायत महागामा के महुवारा वार्ड नंबर वन में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा सड़क और नाला निर्माण के लिए निविदा निकल गई थी उक्त कार्य को संवेदक ने लिया और कार्य शुरू किया।