कोचाधामन: बिशनपुर हिम्मतनगर वार्ड संख्या-5 में आग लगने से कई घर राख हो गए, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
कोचाधामन प्रखंड बिशनपुर हिम्मतनगर वार्ड संख्या-5 में आगलगी का मामला प्रकाश में आया है। बिशनपुर हिम्मतनगर वार्ड संख्या-5 निवासी स्वर्गीय ताहिर मिस्त्री के घर अचानक आग लग गई।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी से तीन घर सहित घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया जिससे हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।