जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित सड़कों एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समय-सीमा की गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने प्रगतिरत, निविदा स्तर एवं तकनीकी स्वीकृति स्तर के सभी निर्माण कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब पर।