बागपत: नाबालिग बहनों के अपहरण का आरोप, तहसील दिवस में परिवार ने न्याय की गुहार लगाई
बागपत के बड़ौत तहसील क्षेत्र से दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को करीब दोपहर 12:30 बजे पीड़ित परिवार ने तहसील दिवस में शिकायत करते हुए बताया कि 12 मार्च 2026 की रात गांव के दो युवक उनकी बेटियों को अपने साथ ले गए। परिवार का आरोप है कि कई बार पुलिस और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।पीड़ितों ने त